फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कॉलोनियों के हजारों लोगों के लिए अनाज मंडी में भरा हुआ बरसाती पानी बना आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में बरसाती पानी भरने और इसकी निकासी न होने से सात कॉलोनियों के हजारों लोगों को रोज परेशान होना पड़ता है। जीटी रोड पर जाने के लिए अनाज मंडी के रास्ते का इस्तेमाल मुख्य तौर पर आसपास की सात कॉलोनियों के लोग करते हैं। वहीं, फसल के सीजन में जिले भर के किसान अनाज मंडी में फसल लेकर आते हैं। अब तो अनाज मंडी में ही नई सब्जी मंडी भी शिफ्ट हो चुकी है। आसपास के सभी कॉलोनियों के लोग यहां सब्जी व फल खरीदने के लिए रोजाना आते हैं, जिन्हें बरसाती पानी से गुजरना पड़ता है। बात केवल जलभराव की नहीं है, जलभराव में मच्छर पनपने और बीमारियों के फैलने का डर भी लगातार लोगों को सताने लगा है। वहीं, गंदे पानी से बदबूदार माहौल भी बन रहा है।
विज्ञापन

आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने बताया कि ये समस्या आज से नहीं बल्कि सालों पुरानी है, लेकिन आज तक अनाज मंडी को बरसाती पानी के जलभराव से निकासी नहीं मिल पाई है। खासतौर पर अनाज मंडी का पुलिस लाइन वाला कट, जो विकास नगर वार्ड 16 का सबसे मुख्य रास्ता है, रोजाना हजारों लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं। उनके पास बरसाती पानी से निकलने के अलावा दूसरा विकल्प ही नहीं है। इस समस्या पर अमर उजाला ने रविवार को स्थानीय लोगों से बातचीत की।
इन कॉलोनियों के लोगों के लिए परेशानी
विकास नगर, आजाद नगर, राज नगर, कृष्ण पुरा, शिव नगर, संजय कॉलोनी, नांगल खेेड़ी के लोगों को यहां से निकलकर जीटी रोड जाने व एक दूसरी कॉलोनी में आने जाने पर बरसाती पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

दो फीट तक भर जाता है पानी
ये रास्ता मुख्य तौर पर विकास नगर के लोगों के लिए ज्यादा परेशान करने वाला है। इस रास्ते पर बरसात होते ही दो फीट तक पानी जमा हो जाता है। इसी पानी से रोज निकलना पड़ता है। -राजबीर नांदल
बारिश के बाद का पानी अब तक भरा
बारिश हुए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन बरसाती पानी अभी भी मंडी के रास्ते के बीच जमा है। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है, लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं हो पाया है। -सुमित शर्मा
थम जाते हैं वाहन
बारिश के मौसम में तो जलभराव इतना बढ़ जाता है कि चार पहिया वाहन हो या दो पहिया वाहन बारिश के पानी के बीच थम जाता है। जिसके बाद वाहन को दूसरे वाहन की मदद से निकलवाना पड़ता है। -संजू मान
बीमारियों का भी बना खतरा
बरसाती पानी जमा होने से यहां मच्छर पनपते हैं। इससे कई प्रकार बीमारियों के फैलने का हमेशा ही डर बना रहता है। वहीं, सड़क पर जमा हुए बरसाती पानी से भीगने पर संक्रमण का खतरा भी बन जाता है। -टोनी
30 साल से देख रहे हैं समस्या
यह समस्या तीस साल से बरकरार है। शुरुआत से गलत लेवल से बनाई गई सड़कों और बार-बार उसी लेवल से बनी सड़कों की वजह से यहां पर पानी की निकासी नहीं हो पाती। ये सबके लिए परेशानी हैं। -विजय कटारिया
सभी सड़कें होती हैं जलमग्न
बारिश में तो पूरी अनाज मंडी में पानी भर जाता है, लेकिन बारिश के बाद मुख्य सड़क और विकास नगर कट पर बरसाती पानी भरा रह जाता है, जिसकी आज तक निकासी ही नहीं बन पाई है। -विकास
कट से टी प्वाइंट तक मुश्किल
विकास नगर कट से लेकर अनाज मंडी के टी प्वाइंट तक सबसे ज्यादा पानी भरा रहता है। ये सबसे ज्यादा विकास नगर वालों के लिए मुुसीबत बनता है। इसमें लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। -वीरेंद्र
दूसरे कट पर दूसरी कॉलोनी के लोग परेशान
आजाद नगर रेलवे फाटक व कृष्ण पुरा मोड़ से लेकर अनाज मंडी की दूसरी साइट टी प्वाइंट तक भी बरसाती पानी भरा रहता है। इससे दूसरी कॉलोनियों के लोगों को परेेेशानी होती है। गंदे पानी से गुजरना पड़ता है। -रामचंद्र
अनाज मंडी के चारों तरफ चहारदीवारी और नाले का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग करीब एक करोड़ 6 लाख रुपये खर्च कर रहा है। इसके बाद पानी की निकासी का पूरा प्रबंध होगा।
विज्ञापन

-नरेश मान, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें