फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 दिन बाद कोरोना के सबसे कम 3 मरीज मिले, 105 दिन बाद एक दिन में सबसे कम 5 रोगी ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे हम कोरोना से जंग जीत रहे हैं । अब कोरोना का पॉजिटिविटी रेट काफी कम हो चुका है। 103 दिन बाद शुक्रवार को जिले में सबसे कम तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को 105 दिन बाद एक दिन में सबसे कम पांच रोगी ठीक भी हुए हैं। साढ़े तीन माह बाद कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या अपने सबसे कम स्तर 70 पर आ गई है। उधर, शुक्रवार को महज 1633 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। 18-44 आयु वर्ग के 1046 लोगों को पहली डोज दी गई है। 45 साल से अधिक आयु के 253 ने पहली और 236 ने दूसरी डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जून में हर रोज कोरोना के औसतन हर रोज सात रोगी मिले हैं, जबकि औसतन 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सिविल अस्पताल में कोरोना के महज तीन रोगी दाखिल हैं, जबकि एनसी मेडिकल कॉलेज व कोविड अस्पताल में कोरोना का कोई रोगी दाखिल नहीं है। निजी अस्पतालों में कोरोना के 13 रोगी दाखिल हैं। अब लगभग सभी निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और वेंटिलेटर खाली हो चुके हैं। शुक्रवार को 1056 लोगों ने अपनी जांच कराई है। धीरे-धीरे अब सैंपलिंग की संख्या में भी कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग अब सिविल अस्पताल में सोमवार से दोबारा सर्जरी की सेवाएं बहाल करने जा रहा है। जिले में अब तक 320467 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 11प्रतिशत लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। जिले में अब तक आए कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31023 हो चुकी है। अब तक 30320 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। अब तक कोरोना से 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
-
कोरोना मीटर:
जिले में कुल केस- 31023
जिले मे कोरोना से अब तक ठीक हुए- 30320
जिले में अब तक कोरोना से मौत- 480
जिले में अब तक कोरोना के एक्टिव केस- 70
- शुक्रवार को नए मिले केस- 3
- शुक्रवार को कोरोना से ठीक हुए लोग- 5
- शुक्रवार को कोरोना से मौत- 0
तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा विभाग - डॉ. कादियान
हम कोरोना की दूसरी लहर पर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल जिले में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयारियों में जुटा है। लोगों को इसके खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो चुका है। कोरोना समेत सभी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें