फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले 5 लोग, 9 ने कोरोना को हराया, पॉजिटिविटी रेट 0.3 प्रतिशत आया

विज्ञापन
विज्ञापन
धीरे-धीरे हम कोरोना से जंग जीत रहे हैं। अब कोरोना का पॉजिटिविटी रेट काफी कम हो चुका है। जून में हर रोज कोरोना के औसतन हर रोज 7 रोगी मिले हैं, जबकि औसतन 20 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वीरवार को कोरोना से संक्रमित 5 लोग मिले, जबकि 9 लोगों ने कोरोना को हराया। नए रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। वीरवार को 1212 लोगों ने अपनी जांच कराई है। अब धीरे धीरे सैंपलिंग की संख्या में भी कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग अब सिविल अस्पताल में सोमवार से दोबारा सर्जरी की सेवाएं बहाल करने जा रहा है।
विज्ञापन

अब सैंपल की संख्या में 0.3 प्रतिशत लोग ही कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। अब जिले में ऑक्सीजन की डिमांड 2 से ढाई मीट्रिक टन के बीच है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 73 रह गई है। वीरवार को 1212 लोगों की कोरोना जांच हुई है। जिले में अब तक 319411 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 11 प्रतिशत लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 31020 हो चुकी है। अब तक 30315 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। 480 लोगों की मौत हो चुकी है।
विभाग बेहतर प्रयास कर रहा है : डॉ. कादियान
हम कोरोना की दूसरी लहर पर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल जिले में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है। लोगों को इसके खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। पॉजिटिविटी रेट बहुत कम हो चुका है। हमें भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचना है। कोरोना समेत सभी बीमारियों के खिलाफ जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें