फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ी नई सड़क, टूटे सीवर चैंबर, पीने की पाइप लाइन में मिक्स हुई गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 20 की राधे विहार कॉलोनी में गैस पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में गलत प्लानिंग से नई सड़क की खुदाई कर दी गई। इससे सीवर और पीने के पाइप लाइन टूट गई और सीवर का गंदा पानी मिक्स होकर पाइल लाइन से लोगों के घरों में पहुंचने लगा। परेशान लोगों ने गैस कंपनी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पार्षद को बुलाया गया। पार्षद ने काम को रुकवाना चाहा, लेकिन कंपनी ने निगम से ली गई अनुमति का हवाला दे दिया। नाराज पार्षद ने ठेकेदार को पुलिस में शिकायत देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पार्षद लोकेश नांगरू और कॉलोनी के लोगों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाली राधे विहार कॉलोनी में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सड़क उखाड़ने वाली मशीन को भी लगाया गया है। काम के दौरान मशीन से एक माह पहले बनी सड़क को उखाड़ दिया गया। इतना ही नहीं जमीन के नीचे दबे सीवर के चेंबर और पेयजल लाइन टूट गई। इससे पांच दिनों से पाइपलाइन से सीवर का गंदा पानी आपूर्ति हो रहा है। बदबूूदार पानी आने से लोगों का गुस्सा वीरवार को फूट पड़ा। पार्षद लोकेश नांगरू मौके पर पहुंचे और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों समेत निगम अधिकारियों को भी मौके पर तलब किया। इस गलत प्लानिंग के साथ बिछाई जा रही गैस पाइप लाइन को सभी ने गलत बताया। पार्षद ने इसका ठीकरा चीफ इंजीनियर के सिर फोड़ते हुए निगम को नोटिंग तैयार कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की शिकायत करने के लिए कहा है। इस पर अब निगम कार्रवाई करने का प्लान बना रहा है।
पुलिस में देंगे शिकायत- लोकेश
पाइपलाइन टूटने से लोगों के घरों में सीवर का पानी जा रहा है। ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। इसके लिए निगम को भी कहा गया है।
विज्ञापन

लोकेश नांगरू, पार्षद, वार्ड नंबर 20
नियमानुसार होगी कार्रवाई- एक्सईएन
संबंधित मामले की रिपोर्ट जेई और एमई से दो दिन में तलब करने के लिए आदेश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार जो भी कार्रवाई बनेगी, अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें