फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस के तीन और संदिग्ध रोगी मिले, स्वास्थ्य विभाग ने 23 रोगियों को किया कंफर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को जिले में ब्लैक फंगस के तीन नए रोगी मिले हैं। इनको बॉयोप्सी एवं एंडोस्कोपी के लिए खानपुर रेफर किया गया है। एक माह में जिले में ब्लैक फंगस के 67 संदिग्ध रोगी मिल चुके हैं, स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 23 रोगियों को ब्लैक फंगस का कंफर्म रोगी घोषित कर दिया है। इन सबको खानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इनमें से अब तक तीन रोगी ठीक हुए हैं। अधिकतर रोगियों के दिमाग में संक्रमण है। 30 प्रतिशत रोगी आंखों से संबंधित रोग से ग्रस्त हैं। जिले में अब तक ब्लैक फंगस से तीन रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. शिवांजलि ने बताया कि अब जिले में हर रोज ब्लैक फंगस की 45-50 ओपीडी हो रही है। हर रोज औसतन तीन रोगियों में ब्लैक फंगस के संदिग्ध रोगी मिल रहे हैं। ये रोगी सभी आयु वर्ग के हैं। अधिकतर वे मरीज हैं, जो पहले कोरोना से ग्रस्त हो चुके हैं और स्टेरॉयड का इस्तेमाल कर चुके हैं। लोगों से अपील है कि वे बिना डॉक्टर की सलाह के स्टेरॉयड का इस्तेमाल न करें।
दो डॉक्टरों की टीम लोगों की जांच कर रही है। अब तक ब्लैक फंगस के 23 रोगी कंफर्म हो चुके हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध रोगी मिले हैं। मरीजों को ब्लैक फंगस के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. शशि गर्ग, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें