फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लग्जरी कार नहीं मिलने पर छह साल से पत्नी को कर रहा था प्रताड़ित, सीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के छह साल तक पति, सास, ससुर और नंदोई से प्रताड़ना सह रही विवाहिता ने सीएम से शिकायत की है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने लग्जरी कार की मांग की, पूरी न करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। ससुर गांव खूनीमाजरा, मोहाली, पंजाब का सरपंच है। सास पर सभी गहने छीनने का आरोप है। सीएम के आदेश पर पानीपत महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहसील कैंप निवासी अमनदीप कौर ने बताया कि उसकी पंजाब के जिला मोहाली गांव खूनीमाजरा निवासी गुरिंद्र पुत्र जसविंद्र सिंह के साथ दिसंबर 2015 में शादी हुई थी। उन्होंने शादी में दान-दहेज अपनी हैसियत से ज्यादा दिया था। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद पति ने कार की मांग की, उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी। वह घर बसाने की उम्मीद में सब सहती रही। पीड़िता ने बताया कि ससुर जसविंद्र गांव का सरपंच है। आरोप है कि ससुर जसविंद्र सिंह, नंदोई हर्षदीप सिंह, पति गुरिंद्र सिंह नशे में उसके साथ मारपीट करते हैं। वहीं सास मनजीत कौर पर आरोप लगाए कि उसने पीड़िता के सभी गहने छीन लिए। ससुराल पक्ष के लोगों ने धमकी दी कि मारपीट के बारे मायके या किसी और को फोन कर सूचना दी तो वह उसे जिंदा जला देंगे और आत्महत्या का रूप देकर मामले का रफादफा कर देंगे। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर वह किसी तरह भागकर अपने मायके पहुंची और अपने पिता को आपबीती बताई। पीड़िता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मामले की शिकायत दी। जिस शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें