फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की ड्रेन नंबर 2 पर भी बनाया जाएगा रेन हार्वेस्टिंग चेक डैम: देंवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 13-17 के समीप ड्रेन नंबर 2 पर एक रेन हार्वेस्टिंग चेक डैम बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता 56 क्यूसिक होगी। साथ ही हर गांव में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगेे। जल संरक्षण शक्ति अभियान को लेकर सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने वीरवार को प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। जिसमें रेन हार्वेस्टिंग चेक डैम के निर्माण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने बताया कि जिले में कुल 46 ड्रेन हैं, जिनमें से 12 ड्रेन की साफ-सफाई करवाई जा रही है और 22 ड्रेनों की मनरेगा के तहत सफाई जल्द ही करवा ली जाएगी। इसके अतिरिक्त 12 ड्रेनों की सफाई विभागीय मशीनरी के माध्यम से जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 34 चैनल (नहर और रजबाहे) हैं, इनकी सफाई भी मनरेगा के तहत करवाई जाएगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि जल संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है और पानी की बर्बादी को रोकने के साथ-साथ बरसाती पानी के संरक्षण की दिशा में गंभीरता से कदम उठाने होंगे। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जल संरक्षण के लिए विश्व जल दिवस के अवसर पर 22 मार्च को देशव्यापी जल संरक्षण अभियान की शुरुआत की गई थी, जो 30 नवंबर-2021 तक चलेगा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में रेन हार्वेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि पानी की बर्बादी और बाढ़ जैसे हालातों से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि जिले की अनाज मंडियों में मार्केटिंग बोर्ड और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत विभाग के माध्यम से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सेंटर बनाए जाएंगे। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। सरकारी भवनों में भी छोटे रेन हार्वेस्टिंग सेंटर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें