फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने एक ही मकान को छठी बार बनाया निशाना, जेवरात, एलईडी और 10 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरि सिंह कॉलोनी में एक ही मकान को चोरों ने छठी बार निशाना बनाया है। इस बार चोरों ने किराएदार के कमरे से एलईडी, जेवरात और 10 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

हरि सिंह कॉलोनी निवासी रिंकू राणा ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। एक माह पहले ही हरि सिंह कॉलोनी में साली नीलम के मकान में परिवार समेत किराए पर आकर रहने लगा है। वह छह दिन पहले ट्रक लेकर काम पर निकल गया था। मंगलवार की दोपहर दो बजे पत्नी अनुराधा और साली नीलम बच्चों को लेकर मायके चले गए थे। बुधवार सुबह छह बजे उसका साढू़ अरुण घर पहुंचा। उनके कमरे की खिड़की खुली देख अरुण ने उसे फोन कर सूचना दी। बुधवार शाम पांच बजे पत्नी और वह घर लौटे। ताला खोलकर कमरा चेक किया तो अलमारी खुली पड़ी थी और 10 हजार रुपये, हार, पांच तोले चांदी, कानों के कुंडल, 32 ईंच एलईडी चोरी मिली।
पीड़ित रिंकू राणा ने बताया कि उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि मोहल्ले के हर तीसरे घर में चोरी होती रहती है। चोर एक मकान में तीन-तीन बार चोरी कर चुके हैं, लेकिन पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस सिर्फ केस दर्ज करती है, चोरों को पकड़ती नही है।
विज्ञापन

पहली चोरी की शिकायत देने के बाद से सहमा है पीड़ित
मकान मालिक अरुण ने बताया कि उनके मकान में पहले भी पांच बार चोरी हो चुकी है। यह छठी बार चोरी हुई है। उन्होंने पहली बार हुई चोरी की शिकायत पुलिस को दी थी, जिसके बाद उन पर चाकू से हमला कर दिया गया था। इसके बाद भी चोरी हुई थी, लेकिन उन्होंने जान का खतरा होने की वजह से पुलिस को शिकायत नहीं दी। अब किराएदार ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
परिवार की ओर से थाने में चोरी होने की शिकायत पहली बार दी गई है। इससे पहले मकान में चोरी होने की कोई सूचना नहीं है। शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें