फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति पर किया जानलेवा हमला, अंगूठी और 6200 रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कैंप में एक युवक पर उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि पत्नी ने उस पर प्रॉपर्टी नाम करने का दबाव डाला। मना करने पर उस पर ईंट से हमला कर दिया और हाथ से अंगूठी, जेब से 6250 रुपये लूटकर फरार हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार कराने के बाद युवक ने तहसील कैंप चौकी पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में देशराज कॉलोनी निवासी मुकेश सैनी ने बताया कि उसका पत्नी लक्षिता के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोर्ट में केस विचाराधीन है। आरोप है कि पत्नी के एक युवक से संबंध हैं। गत 12 अप्रैल को वह शाम पौने नौ बजे निजी काम से न्यू रमेश नगर स्थित भावना चौक पर जा रहा था। तभी सामने से सोनू राणा और पत्नी लक्षिता आते दिखे, जिन्होंने उसे रोककर कोर्ट से केस वापस लेने और प्रॉपर्टी को उनके नाम कराने की धमकी दी। उसने मना किया तो पत्नी ने उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसे जमीन पर गिरा दिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बाद उसके हाथ से अंगूठी निकाल ली। वहीं आरोपी सोनू राणा ने जेब से 6250 रुपये निकाल लिए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके गले में रस्सी डालकर गला घोंटने का प्रयास किया।
पति को मरा समझकर मौके से प्रेमी संग भागी पत्नी, लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
पति ने कहा कि आरोपी पत्नी उसे मृत समझकर अपने प्रेमी सोनू राणा के साथ मौके से फरार हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने सीटी स्कैन कर उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी पत्नी और युवक की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- दीपक कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें