फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनौली में गेहूं की पकी फसल में लगी आग, 12 एकड़ फसल हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक के यमुना नदी से सटे गांव पत्थरगढ़ में 5 किसानों की 12 एकड़ में खड़ी गेहूं की पकी फसल रविवार को आग लगने से जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना के डेढ़ घंटे बाद पानीपत से फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इस दौरान कई लोगों ने ट्रैक्टर से फसल के चारों तरफ जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका गया, लेकिन तब तक करीब 12 एकड़ फसल राख का ढेर बन चुकी थी।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने बताया कि सनौली-बापौली ब्लॉक में 49 गांव हैं। इनमें करीब 18 हजार एकड़ गेहूं की फसल उगाई जाती है। हर साल पकने के बाद कटाई के समय गेहूं की पकी फसल में आग लगने जैसे घटनाएं होती हैं। बाजवूद इसके दोनों ब्लॉक में दमकल विभाग की एक भी गाड़ी उपलब्ध नहीं करवाई गई है। हर बार आग लगने के बाद पानीपत से दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचती है। किसानों ने बताया कि आग को बेकाबू होते देख कर मस्जिद से एलान कराकर मदद के लिए ग्रामीणों को बुलाया गया।
इन किसानों की जली फसल
किसान कौसर की 4 एकड़, जाकिर की 2 एकड़, जुल्फान 2 एकड़, पाले राम 2 एकड़, सुकड की 2 एकड खड़ी गेहूं की फसल आग में जल कर राख हो गई। किसानों ने मुआवजे की सरकार से मांग की है। किसान सती पाल, कृष्ण पाल, नरेश, महाबीर, राजेंद्र कुमार, सुरेश पाल, सुरेश आदि ने सरकार व जिला प्रशासन से सनौली व बापौली में अस्थायी तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की गेहूं कटाई के सीजन तक प्रबंध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें