राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सनौली खुर्द की 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिली। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन कर दिया। वहीं स्कूल प्रिंसिपल संजय कुमार ने दोनों छात्राओं को घर पर ही डॉक्टरों की सलाह पर उपचार कराने की हिदायत दी है। पीएचसी उझा के इंचार्ज डॉ. दीपक कुमार, डॉ. नीलू, बलबीर एलटी, वर्कर दर्शना, राजा, श्रवण कुमार ने बताया कि राजकीय स्कूल सनौली खुर्द के अंदर 10 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं व अध्यापकों के कोविड-19 के टेस्ट को लेकर सैंपल लिए गए थे। इनमें स्कूल की 2 छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।