फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल नवजात को फेंका, कुत्तों ने नौंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की चौथी मंजिल से एक दिन की बच्ची को फेंक दिया। बच्ची की मौके पर मौत हो गई। बच्ची को कुत्ते उठा ले गए और नौंच डाला। लोगों ने बच्ची के शव को कुत्तों से छुड़ाया और बस स्टेंड पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। अब तक आरोपी का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने बच्ची के शव को शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में आए लोगों ने बताया कि वो सुबह आठ बजे इमरजेंसी वार्ड के सामने खड़े थे। थोड़ी दूरी पर ओपीडी ब्लॉक के पीछे पार्क है। उन्हें ऊपर से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। वो तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां कुत्ता एक नवजात बच्चे को घसीट रहा था। उन्होंने उसे छुड़ाया। उन्होंने अस्पताल की बिल्डिंग की ओर देखा तो एक महिला दिखाई दी। उन्हें शक है कि उस महिला ने ही नवजात को फेंका है। उन्होंने इसकी सूचना अस्पताल के गार्ड को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर व बस स्टेंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें