फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 में कूड़ा उठाने गई जेबीएम कर्मचारियों के साथ की मारपीट, पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करने वाली कंपनी जेबीएम के कर्मियों के साथ एक बार फिर मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसका आरोप कंपनी ने सेक्टरों के ही कुछ प्राइवेट कूड़ा उठाने वालों पर लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस को दी है। इसके अलावा निगम आयुक्त को भी पत्राचार किया गया है। कंपनी ने पुलिस से अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की है।
विज्ञापन

जेबीएम के चीफ जनरल मैनेजर कमांडर राजेंद्र सिहं ने बताया कि उनके कर्मचारी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए शनिवार को सेक्टर 11-12 में गए थे। जहां पर कूड़ा उठाने वाले कुछ प्राइवेट लोगों ने उनके कर्मियों पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस दौरान कंपनी की गाड़ियों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। उनके जिला टीम के इंचार्ज भी मौके पर गए उनके साथ भी बदतमीजी और हाथापाई की गई।
सेक्टर से सप्ताह तक नहीं उठता कूड़ा : पार्षद
वार्ड पार्षद शकुंतला गर्ग ने बताया कि उनके सेक्टरों से कई कई दिनों तक कूड़ा उठाया नहीं जाता। ये सब कंपनी की ड्रामेबाजी है। इससे परेशान होकर वे कई बार आयुक्त व मेयर तक को शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें