फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज में लापरवाही से चार माह के बच्चे की मौत, गोद में उठाए बिलखती रही मां

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में वीरवार को एक चार माह के बीमार बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से पहले डॉक्टर महिला को इधर से उधर भेजते रहे, इस दौरान भटकते भटकते नवजात की मौत हो गई। मां बच्चे को गोद में लिए आधे घंटे तक अस्पताल में बिलखती रही। उसने डॉक्टरों पर बच्चे के इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हरदोई निवासी मनीषा ने बताया कि वह चार माह के बेटे राजू को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाई थी। उसकी आठ दिन से तबियत खराब थी। डॉक्टर को दिखाने पर भी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ था। फिर उसने एक जानकार को समालखा में दिखाया। वहां भी इलाज से आराम नहीं लगा। बच्चे की तबियत वीरवार को गंभीर हो गई। पानीपत में निजी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया, वहां भी जवाब दे दिया। इसके बाद सिविल अस्पताल में आए। करीब आधे घंटे तक यहां इलाज ही नहीं मिला। वह डॉक्टरों के सामने इलाज के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन डॉक्टर उसे कभी पहली मंजिल पर भेजते तो कभी दूसरी तो कभी चौथी मंजिल पर भेजते। वह ऐसे ही आधा घंटा तक बच्चे को गोद में उठाकर घूमती रही इसके बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। एमएस डॉ. आलोक जैन ने कहा कि इस केस से जुड़ी उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें