फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 13 अक्तूबर को दोबारा खुलेगा एडमिशन पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों में अब तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। रजिस्ट्रेशन के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 13 अक्तूबर को दोबारा एडमिशन पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी बची हुई सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि कॉलेजों में चल रही एडमिशन प्रक्रिया के बाद यदि सीट खाली रहती हैं, तभी यह पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि एक अक्तूबर को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट 8 अक्तूबर को जारी होगी। जिसके बाद 12 अक्तूबर तक फीस जमा करवा सकेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए शेड्यूल के अनुसार पहली और दूसरी मेरिट सूची के बाद खाली बची सीटों के लिए यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी।
ओपन काउंसलिंग के लिए खोला जाता है पोर्टल
जारी नोटिफिकेशन के तहत दो कटऑफ सूची के बाद ओपन मेरिट लिस्ट काउंसलिंग के लिए दोबारा से पोर्टल खोला जाना है। 13 को ओपन मेरिट के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 14 से 21 अक्टूबर के मध्य होगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में आवेदन ही इतने ज्यादा आ चुके हैं कि सीटें खाली रहने की संभावना न के बराबर है। विद्यार्थियों को भी चाहिए कि वे ओपन काउंसलिंग की इंतजार न करें।
विज्ञापन

डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने रिवाइज्ड एडमिशन शेड्यूल जारी किया है। अब विद्यार्थी पहली कट ऑफ के आधार पर 6 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकते हैं।
डॉ. संजू अबरोल, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें