हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से डीएड प्रथम और तृतीय समेस्टर का बेहतर परीक्षा परिणाम घोषित होने से कालेजों में खुशी का माहौल है।
आरएसएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन बुआना लाखू में आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान मास्टर बलबीर सिंह जागलान ने कालेज में प्रथम तीन स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई।
संस्थान के इंचार्ज भूपेंद्र जागलान ने बताया कि बोर्ड की ओर से घोषित डीएड के प्रथम समेस्टर के परीक्षा परिणाम में 403 अंक लेकर प्रिया प्रथम, 401 अंक लेकर अजय द्वितीय व 393 अंक लेकर हिमानी तृतीय स्थान पर रही। तृतीय समेस्टर में 453 अंक लेकर कीर्ति प्रथम, 443 अंक लेकर सविता द्वितीय व 442 अंक लेकर राजकुमार तृतीय रहा।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. सविता राणा, डॉ. कविता रानी, सरिता देवी, रेणू रानी, मुकेश रानी, भावना, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, अनिल कुमार व सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।