फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जिले में 16 अप्रैल को पहुंचेगी साइक्लोथॉन, युवाओं के साथ-साथ हर वर्ग की रहेगी सक्रिय भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ड्रग फ्री हरियाणा का संदेश लेकर साइक्लोथॉन-2.0 (साइकिल यात्रा) 16 अप्रैल को जिले में प्रवेश करेगी। साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक जारी किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उन्होंने विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे जिला से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और साइक्लोथॉन में शामिल होकर हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना है।
उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सैनी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के डीसी व एसपी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों को भी इस साइक्लोथान रैली में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा है। वही ऐसे लोगो को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए जिन्होंने अपने जीवन में नशे जैसी बीमारी पर जीत पाई है। डीसी ने बताया कि हरियाणा को ड्रग्स फ्री बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल जिला हिसार से साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा को झंडी दिखाएंगे। यह आगामी 16 अप्रैल को सोनीपत से पानीपत में प्रवेश करेगी और 17 अप्रैल को पानीपत से मुनक, गगसीना व बड़ौता गांव के रास्ते करनाल जिले में पहुंचेगी। जिला में साइक्लोथॉन जिन मुख्य प्वाइंट पर होते हुए आगे बढ़ेगी, वहां से साइकिलिस्ट साइक्लोथॉन-2.0 के साथ जुड़ते चले जाएंगे। साइक्लोथॉन-2.0 के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण
डीसी ने कहा कि साइक्लोथॉन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है, और इसके लिए स्थानीय युवाओं, छात्रों, खिलाडिय़ों, और सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायतों, कॉलेजों, स्कूल, एनजीओ, विभिन्न एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, युवाओं आदि से ड्रग फ्री हरियाणा मुहिम में शामिल होकर इस साइक्लोथॉन-2.0 यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेषकर कर जिला के युवा वर्ग से आह्वान किया कि वे हरियाणा उदय पोर्टल पर उपलब्ध लिंक (एचटीटीपीएस:उदयडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन/एंटीड्रग-साईक्लोथॉन) के जरिये अपना रजिस्ट्रेशन करें और साइक्लोथॉन-2.0 में भाग लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें