पानीपत। टेक्सटाइल नगर में बिजली निगम द्वारा फैक्टरियों में लगे मीडियम कनेक्शन काटने के मामले में निगम अधिकारियाें व उद्यमियाें के बीच बैैैठक में तय हुआ कि मीडियम कनेक्शन को लार्ज में तबदील करने के लिए निगम इसका खर्च उठाने के लिए आला अधिकारियाें से परमिशन से लेगा।
वहां से जवाब आने पर ही अगली कार्रवाई शुरू होगी। अब दोनाें पक्षाें की नजर आला अधिकारियाें पर टिक गई है।
पिछले कई दिनाें से बिजली निगम द्वारा कनेक्शन काटने के मामले में शनिवार को उद्यमी बिजली निगम कार्यालय पहुंचकर एसई एमएस दहिया से मिले। उद्यमियाें का कहना था कि बिजली निगम की इस कार्रवाई से उनके कामकाज ठप हो जाएंगे। मगर एसई ने बताया कि वे निगम के नियमों के अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं और मीडियम कनेक्शन हर हाल में लार्ज में तबदील किए जाएंगे।
इस पर उद्यमी बोले उन्हें लार्ज में तबदील करने पर कोई आपत्ति नहीं हैं मगर वे इसका खर्च खुद निगम उठाएगा। इस पर एसई ने ऐसे किसी प्रावधान से मना कर दिया। मगर बाद में तय हुआ कि इस बारे में आला अधिकारियाें को अगवत कराया जाएगा और वहां से परमिशन मिलती तो वे निगम अपने खर्च पर इन्हें तबदील करेगा।
बिजली निगम द्वारा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में बिजली के दो या इससे अधिक कनेक्शनों को गलत बताया है और दो दिन पहले ऐसे उद्यमियों को नोटिस थमा दिए हैं। निगम अधिकारियों ने इसी बीच कनेक्शनों को काटना शुरू कर दिया। इस कारण उद्यमी निगम की कार्रवाई से क्षुब्ध थे।