फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तोता राम मार्केट में ग्राहक और दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला

Sun, 11 Oct 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। तोता राम मार्केट में कपड़े की दुकान पर दुकानदार व ग्राहक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। दुकानदार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। उसने अपनी जान-माल की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की पंचवटी कॉलोनी के विशाल ने पुलिस को बताया कि तोता राम मार्केट में उसकी किट जोन के नाम से कपड़ों की दुकान है। सात अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे रवि नाम का एक ग्राहक उसकी दुकान पर सामान खरीदने आया था। वह ग्राहक के लिए मार्केट से कुछ खाने-पीने का सामान लाने जा रहा था, तभी रास्ते में पड़ोसी दुकानदारों सन्नी, गोपाल, लक्की, यश और उनकी दुकान पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उसका रास्ता रोक लिया और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
उसका आरोप है कि बीच-बचाव करने के लिए ग्राहक रवि आगे आया तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की। इस दौरान हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में दुकानदार विशाल और ग्राहक रवि दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। थाना समालखा के प्रभारी महिपाल का कहना है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें