फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अलमारी तोड़ी, एक लाख नकदी और चांदी व सोने के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया है। पीछे के दरवाजे से मकान में घुसकर चोर करीब एक लाख रुपये की नकदी, डेढ़ किग्रा चांदी और डेढ़ तोले सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यमुना एंक्लेव निवासी अखिल वर्मा ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात को घर पर ही सो रहे थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे आंख खुली तो देखा की मकान का पीछे वाला गेट खुला हुआ है। इसके बाद वह लाबी में पहुंचा तो लोहे की अलमारी भी खुली हुई थी। जांच करने पर पता चला कि चोर अलमारी से से एक लाख रुपये चोदी और सोने के गहने चोरी कर ले गए हैं। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश के लिए टीम लगाई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें