फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे इंजनों से डोर लॉक चुराने वाला शातिर चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे सुरक्षा बल पानीपत पोस्ट की विशेष टीम ने रेलवे इंजनों से कलपुर्जे और डोर लॉक चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त तथा चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न रेलवे स्टेशनों से चुराई गई लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की 38.950 किलोग्राम रेलवे संपत्ति बरामद की गई है।
विज्ञापन


आरपीएफ पानीपत के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा के निर्देशन में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फ्लोरा रोड, सज्जन चौक स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर चोरी के रेलवे डोर लॉक बेचे जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप-निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, उप-निरीक्षक अंकित देशवाल, हेड कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल जयपाल और प्रमोद-2 की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस ने आरोपी राम प्रताप वर्मा (निवासी शाहजहांपुर, हाल निवासी पानीपत) को काबू किया। पूछताछ में कबाड़ी शिव कुमार (निवासी गोपालगंज, बिहार, हाल निवासी पानीपत) की संलिप्तता उजागर हुई।

तलाशी के दौरान दुकान से तीन कट्टों में भरे रेलवे डोर लॉक व कलपुर्जे बरामद हुए। आरोपी राम प्रताप वर्मा अपनी स्कूटी और ड्रिल किट के साथ रेलवे स्टेशनों पर खड़े इंजनों से स्पेयर पार्ट्स चुराता था और कबाड़ी को बेच देता था। उसने घटना के दिन घरौंडा व बहनी खुर्द से चुराए गए डोर लॉक ल पांच हजार में बेचे थे, जो उसकी जेब से बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी राम प्रताप वर्मा पर दादरी, खुर्जा, मेरठ, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी के कुल 14 एफआईआर दर्ज हैं और वह हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीजीएम पानीपत की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें