फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खरीदने का झांसा देकर खाते से निकाली क्रिप्टो करेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने देवनगर की रहने वाली एक महिला के खाते से क्रिप्टो यूएसडीटी निकाल की। आरोपी ने पहले ऑनलाइन क्रिप्टो यूएसडीटी खरीदने की बात कही थी। महिला ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। खातों की डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

देवनगर की ज्योति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बाईनेंस पर अकाउंट है। कुछ समय पहले उसने 1508 यूएसडीटी खरीदी थी। 24 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि वह यूएसडीटी खरीदनी चाहता है। इसके बाद उसने एक वेब लिंक भेजा। जिस पर सर्च करने पर उसके अकाउंट से यूएसडीटी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गई। जिससे उसके करीब 1.29 लाख रुपये का नुकसान हुआ। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि जिस खाते में यूएसडीटी ट्रांसफर हुई उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें