फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विद्यार्थियों को घर छोड़ने जा रही निजी स्कूल की क्रूजर गाड़ी खाई में गिरी, हेल्पर व तीन बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। डेरा जोगियान के पास तेज रफ्तार निजी स्कूल की क्रूजर गाड़ी असंतुलित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 11 में तीन बच्चे घायल हो गए, जिनमें दो छात्रा और एक छात्र शामिल हैं। इसके अलावा हेल्पर को भी गंभीर चोट लगी है। उसे इलाज के लिए पानीपत सामान्य अस्पताल रेफर किया गया है। छात्रों ने क्रूजर चालक पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीबीआरएम स्कूल जलमाना की क्रूजर गाड़ी बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी। डेरा जोगियान के पास क्रूजर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी। हादसे में सातवीं कक्षा की छात्रा तान्या, 12वीं कक्षा की छात्रा प्रिया और 11वीं कक्षा का छात्र गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गांव भलौर निवासी हेल्पर सुषमा को गंभीर चोट लगी है। स्थानीय लोगों ने मिलकर उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और हादसे की सूचना पुलिस व स्कूल संचालक को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए बापौली के अस्पताल पहुंचाया, जहां छात्र-छात्राओं को प्राथमिक इलाज दिया गया, जबकि हेल्पर सुषमा की हालत गंभीर देखते हुए उसे बापौली से पानीपत सामान्य अस्पताल रेफर किया गया।
घायल बच्चों ने बताया कि ड्राइवर सोनू गाड़ी को तेज चला रहा था और जब मोड़ आया तो वह गाड़ी को संभाल नहीं पाया। इस कारण से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस मामले में स्कूल संचालक रामनिवास शर्मा का कहना है कि ड्राइवर बच्चों को छोड़ने के लिए गढी-भलौर, ताहरपुर, संजौली जा रहा था। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से गाड़ी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें