फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुर्गा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं का लगा तांता

Wed, 01 Oct 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
दुर्गा पूजा के लिए सजा दरबार व पूजन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। दुर्गा पूजा पंडाल शहर के हर कोने में सज गया है और भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। पूर्वांचल मीडिया प्रभारी चंदन चौहान ने बताया कि दुर्गा पूजा के लिए पूर्वांचल के रहने वाले लोगों में भारी उत्साह होता है। बाहर से कलाकार बुलाकर मूर्ति बनवाकर पंडाल सजाते हैं और हजारों श्रद्धालु माता महादेवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
उन्होंने बताया कि पानीपत में मुख्य रूप से समन्वय परिवार संस्था जाटल रोड, पूर्वांचल कल्याण परिषद जाटल रोड पुल के नीचे, मिथिला दुर्गा पूजा समिति, किशनपुरा विकास नगर दुर्गा पूजा समिति, एनएफएल विकास नगर, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति फ्लोराचौक, नवयुवक पूजा समिति काबड़ी कच्ची फाटक, पूर्वांचल महासंघ इंडस्ट्रियल एरिया, पक्का काबड़ी फाटक पुल के नीचे बड़ी धूमधाम से दुर्गा उत्सव मना रहे हैं। लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल में राेज भजन कीर्तन, जागरण, सुंदरकांड, दुगोला कार्यक्रम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिहार से मशहूर भोजपुरी सिंगर माता रानी के दरबार में अपना गायन प्रस्तुति करते हैं। जिसमें मदन राय, अंकुश राजा, आलोक कुमार और दीपक दिलदार जैसे गायक पानीपत धर्मनगरी में अपनी गायकी से लोगों का मन मोह लेंगे। इस मौके पर सुशील ठाकुर, सुनील झा, रंजीत ठाकुर, संजीत कुमार व विजय पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें