किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर घर से ले गया। इसके बाद गली में उसका एक और दोस्त मिला। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए।
थाना पुराना ओद्योगिक क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी किशोरी को दो युवक बहलाकर दिल्ली ले गए। जहां से लौटते हुए एक युवक ने चलती ट्रेन के बाथरूम में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 मई को पड़ोसी साहिल उसे बहला फुसलाकर घर से ले गया। इसके बाद गली में उसका एक और दोस्त मिला। दोनों उसे ट्रेन में बैठाकर दिल्ली रेलवे स्टेशन ले गए। जहां उन्होने मुझे खिलाया पिलाया। फिर हम घऱ जाने के लिए वापस ट्रेन में बैठ गए। जब रेल गन्नौर के पास पहुंची तो मे रेल के बाथरूम में गयी तो पीछे से साहिल भी आ गया। साहिल ने मेरे साथ जबरदस्ती मेरे साथ गलत काम किया।
इसके बाद रात को करीब 11 बजे वह पानीपत पहुंच गए। जहां पर उनका एक अन्य साथी मिला और वे मोटरसाइकिल पर ले गए। अगले दिन सुबह करीब 8 बजे वे घर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।