फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते दो धरे

Fri, 08 Jan 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस ने वीरवार रात को गंदे नाले के पास से लूट की योजना बनाते दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। आरोपियों से कई वारदातों के खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

थाना शहर पुलिस को वीरवार देर रात गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि गंदे नाले के पास दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे है। एएसआई श्यामलाल ने अपनी टीम के साथ मौके पर दबिश दी। पुलिस को देख दोनों युवकों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दोनों की पहचान मोशीन निवासी बिजनौर और आबिद निवासी बड़ौत, बागपत हाल पता धूपसिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर की देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और एक लोहे की राड बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन


वर्जन
आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों आरोपियों से चांदनी बाग क्षेत्र, मॉडल टाउन क्षेत्र और सिटी थाना क्षेत्र की कई वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
अनिल कुमार, प्रवक्ता पानीपत पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें