फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कार ओवरटेक करने पर युवकों ने बस चालक का सिर फोड़ा, बचाव के लिए आई सवारियों को भी पीटा

Tue, 30 Aug 2022 08:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में गोहाना मोड़ के पास कार सवार दो युवकों ने कॉल कर 15 से 20 युवकों को बुलाकर 15 मिनट तक उत्पात मचाया। आरोप है कि बस के परिचालक से नकदी छीनने का भी प्रयास किया गया। जाम लग गया तो जान से मार देने की धमकी देरक फरार हो गए।
विज्ञापन
बस चालक का सिर फोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में गोहाना मोड के पास जीटी रोड पर ओवरटेक करने पर कार सवार बदमाशों ने चडीगढ़ रोडवेज बस के चालक का ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। परिचालक और सवारियां चालक के बचाव में आईं तो युवकों ने उन्हें भी पीटा। करीब 15 से 20 युवकों ने जीटी रोड पर 15 मिनट तक उत्पात मचाया। परिचालक से नकदी छीनने के प्रयास का भी आरोप है। आरोप है जाम लगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल चालक की शिकायत पर पुलिस कार सवार युवकों को खोजने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


झज्जर के बराना निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस का चालक है। मंगलवार को सवारी लेकर रोहतक के लिए चला था। शाम करीब साढ़े चार बजे पानीपत गोहाना मोड़ के नजदीक एक कार को ओवरटेक कर निकलने लगा, इस दौरान कार चालक ने गति बढ़ा दी और बस के सामने आ गया। गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर कार को बस के आगे रोक दिया।

मौके पर मौजूद पुलिस।
विज्ञापन


चालक को बस से सड़क पर खींचकर मरपीट करने लगे। कार सवार दो युवकों ने कॉल कर करीब 15-20 साथियों को भी बुला लिया और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। परिचालक राजीव ने बचाव में आया तो उसके साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। इतनी देर में सवारियां बचाई में आई तो उन्हें भी पीटने का आरोप है। सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस का अस्थायी नाका, फिर भी फरार हो गए आरोपी
गोहाना मोड़ पर ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस का अस्थायी नाका है। जहां दो से तीन पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। इसके बाद भी युवक हमला कर फरार होने में कामयाब हो गए। चालक ने बताया कि हमले के वक्त नाके पर एक पुलिसकर्मी ही मौजूद था।

मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन


जीटी रोड पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम
वारदात की वजह से जीटी रोड पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसका प्रभाव दिल्ली से करनाल की तरफ जाने वाली लाइन पर भी पड़ा। ड्राइवर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज किए। पुलिस की दूसरी टीम जाम को खुलवाने में जुट गई। तीसरी टीम आसपास लगे क्षेत्र की फुटेज खंगालने में लगी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, घायल के बयान दर्ज किए जा रहे है, जो लिखित शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें