फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को ट्रक ने मारी टक्कर, बड़े की मौत, छोटा बाल बाल बचा

Wed, 10 Jan 2024 05:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

गोहाना रोड पर गांव डाहर के पास हादसा हुआ है। दोनों भाई मोटरसाइकिल पर गांव डाहर जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक पर केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के डाहर व महराणा गांव के बीच ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई बाल बाल बच गया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने छोटे भाई के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोनीपत के गांव छतेहरा निवासी सचिन ने बताया कि वो तीन भाई बहन है। बड़े भाई सुरेंद्र (26) व बहन की शादी हो चुकी है। सुरेंद्र की एक साल पहले शादी हुई थी। वो पानीपत के किशनपुरा में किराए पर रहता था। वो पेशे से टैक्सी चालक था। वो 7 जनवरी को सुरेंद्र के पास आया था। आठ जनवरी देर शाम को वो दोनों भाई डाहर गांव में निजी काम से जा रहे थे।

मोटरसाइकिल सुरेंद्र चला रहा था। गांव डाहर से एक किलोमीटर पहले तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वो सड़क किनारे मिट्टी में गिर गया। सुरेंद्र सड़क पर गिर गया। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। वो सुरेंद्र को राहगीरों की मदद से सिवाह के पास एक निजी अस्पताल में लेकर गया।
विज्ञापन


यहां मंगलवार को इलाज के दौरान सुरेंद्र की सिर में चोट होने से मौत हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें