फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का सामान बेचते दो सगे भाई गिरफ्तार

Tue, 03 Jan 2017 12:12 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
चोरी के बाद का हाल
विज्ञापन
सीआईए वन पुलिस टीम रविवार देर शाम को गोहाना रोड पर गश्त के दौरान मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोपी दो सगे भाइयों को काबू करने में सफल रही। पुलिस ने दोनों से चोरी के दस मोबाइल बरामद किए हैं। वे चोरी के मोबाइलों को बेचने के प्रयास में थे। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सीआईए-वन की टीम रविवार देर शाम को गोहाना रोड पर गश्त कर रही थी। पुलिस को इस दौरान गुप्त सूचना मिली की एक संदिग्ध युवक काफी मात्रा में नए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में खन्ना रोड पर घूम रहा है। सीआईए वन की टीम तुरंत खन्ना रोड पर पहुंची और आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर ही दस मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल शिवनगर स्थित नेतराज कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान से चोरी करने के आरोप कबूले। सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया की आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी सेजमी जिला फिरोजाबाद यूपी हाल किराएदार कृष्णपुरा पानीपत के रूप में हुई है। ओरोपी ने बताया की गत 5-6 दिसंबर की रात को उसने अपने भाई सनोज के साथ मिलकर थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत शिवनगर स्थित नेतराज कम्युनिकेशन की दुकान से मोबाइल फोन व सीपीयू चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें से दस मोबाइल उसने अपने पास रख लिए और बाकी भाई को दे दिए थे। वह अपने हिस्से के दस मोबाइल बेचने के लिए खन्ना रोड पर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें