फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: कोरियर कंपनी कर्मी बनकर आए बदमाश, पिस्तौल के बल पर महिला से की जबरदस्ती

Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस को घटना की शिकायत दी गई। उनकी पुलिस से मांग है कि जल्द बदमाशों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में बबैल रोड स्थित एक कॉलोनी में दो बदमाशों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। दोनों बदमाश यहां कोरियर कंपनी के कर्मी बनकर आए थे। इन्होंने पिस्तौल के बल पर महिला से उसके बेटे के सामने जबरदस्ती भी की। कामयाब नहीं हुए तो महिला के गले से सोने की चेन तोड़ने की कोशिश भी की।

विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर बदमाश यहां से फरार हो गए। महिला ने महिला पुलिस थाना में इस घटना की शिकायत भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। उसके बेटे के पास 21 अक्तूबर की दोपहर को उसके पति ने कॉल की थी। उसके पति ने बेटे को कहा कि गली में कोरियर वाला खड़ा है। उससे कोरियर ले लें। उसका बेटा कोरियर लेने गया तो वह युवक कहने लगे कि वह कोरियर घर के अंदर आकर ही देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने उसके बेटे को बातों में फंसा लिया और दोनों युवक अंदर आ गए। यह युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसने विरोध किया तो उस पर पिस्तौल तान दी। फिर उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया गया। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की कामयाब न होने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से फरार हो गए। उसने अपने पति को कॉल कर आपबीती सुनाई।

महिला पुलिस थाना प्रभारी रेखा ने बताया कि बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामले में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें