फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता प्रतिभा के कमरे में मिला सुसाइड नोट

Fri, 18 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा सेक्टर-18 में विवाहिता की दहेज हत्या के मामले में प्रतिभा के कमरे से सुसाइट नोट बरामद हुआ है। सुसाइट नोट के आधार पर प्रतिभा द्वारा अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ही बताया गया है। एफएसएल टीम ने नोट को कब्जे में लेकर प्रतिभा की लिखाई को लैब के द्वारा जांच करवा रही है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने प्रतिभा के पति अंकिम, ससुर हवासिंह, सास कमलेश, मौसी शीला, मामा रामनिवास, मामा के लड़के नितिन व विपिन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अंकित को छोड़ बाकी सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने वीरवार को प्रतिभा के शव का रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। विदित है कि हुडा सेक्टर-18 में बुधवार को विवाहिता प्रतिभा का शव कमरे में पंखे पर रस्सी से लटका हुआ था। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था और जमकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि प्रतिभा की शादी मई 2015 को अंकित के साथ हुई थी। उस वक्त परिजनों ने उसको बीटेक पास बताया था, लेकिन वह दसवीं पास मिला। परिवार के लोगों का ड्रामा सबके सामने आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वे कभी बिजनेस शुरू करने व कभी किसी बहाने पैसों की मांग करते रहे और वे करीब 25 लाख रुपये ले चुके हैं।

वे अब स्विफ्ट डिजायर गाड़ी की मांग कर रहे हैं। गाड़ी न मिलने पर प्रतिभा की हत्या कर दी और उसको आत्महत्या करार देने का प्रयास किया। थाना शहर पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। सिविल अस्पताल से चिकित्सकों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां पर वीरवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

सुसाइड नोट में यह है मजबून
सुसाइड नोट में लिखा गया है कि मैं हर रोज-रोज के क्लेश से वह दुखी हो चुकी है, पर मैं अंकित के बिना एक पल भी नहीं रह सकती। मुझे समझ नहीं आ रहा कि वह कैसे यह दूरियां खत्म करे दोनों के बीच की। आइएम गो मैं सबकी जिंदगी से जा रही हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई भी नहीं है सिर्फ मैं हूं। नोट के नीचे प्रतिभा के हस्ताक्षर व दिनांक लिखी गई है।

पुलिस को जांच के दौरान प्रतिभा के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में मौत का जिम्मेदार खुद को बताया गया है। सुसाइड नोट की जांच चल रही है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दलबीर सिंह, डीएसपी, थाना शहर क्षेत्र पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें