फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र स्कूल की एक्सट्रा क्लास में नहीं पहुंचा तो मास्टर ने बुरी तरह से पीटा

Wed, 11 Jan 2017 11:47 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
c - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत सैनी कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में एक्सट्रा क्लास में देरी से पहुंचने पर एक गुरुजी ने विद्यार्थी की जोरदार पिटाई कर दी। टीचर की पिटाई में विद्यार्थी गंभीर हो गया। परिजनों ने उसको अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों ने इस मामले की शिकायत थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्कूल प्रिंसिपल ने विद्यार्थी को शरारती बताया है।
विज्ञापन


सैनी कॉलोनी निवासी राहुल ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह कॉलोनी में ही स्थित एक निजी स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल में प्रात: साढ़े सात से नौ बजे तक एक्सट्रा क्लास लगाई जाती हैं। वह बुधवार को सुबह स्कूल की एक्सट्रा क्लास में कुछ लेट हो गया। उसके साथ उसके तीन सहपाठी और थे। उसने आरोप लगाया कि क्लास टीचर श्याम पर बाकी तीन को क्लास में भेजने और उसकी पिटाई करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि टीचर ने उसको डंडों से बुरी तरह से पीटा। जिसमें वह गंभीर हो गया। परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। परिजनों ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत देकर टीचर पर कार्रवाई करने की मांग की। स्कूल प्रिंसिपल सतीश शर्मा ने बताया कि उक्त विद्यार्थी शरारती है और क्लास में शरारत करने पर उसको धमकाया गया था।

पुलिस को सैनी कॉलोनी निवासी राहुल की स्कूल में एक टीचर द्वारा पिटाई करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमित कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन पानीपत।
 
स्कूल में विद्यार्थी को किसी तरह की सजा नहीं दी जा सकती। सैनी कॉलोनी स्थित स्कूल में एक विद्यार्थी की पिटाई करने की शिकायत नहीं मिली है। इस तरह की कोई शिकायत मिलती है तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय प्रताप सिंह, डीईओ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें