फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना के ठुमकों पर बेकाबू हुई भीड़ खुशियों के रंग गोमाता के संग कार्यक्रम में हंगामा,

Thu, 21 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सेक्टर-25 में गौ सेवा सुरक्षा संघ के की ओर से आयोजित ‘खुशियों के रंग, गोमाता के संग’ कार्यक्रम में गाय की महत्ता के बखान तक तो सब ठीक चला लेकिन जब हरियाणवी डांसर सपना के खुद के गीत पर ठुमके लगाने शुरू किए तो भीड़ बेकाबू हो गई। खुद भी नाचने लगे लोगों ने बेरिकेड्स तक तोड़ दिया।
विज्ञापन


इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने व्यवस्था बनाए रखने के लिए लाठियां फटकार कर भीड़ को काबू किया। कार्यक्रम में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, मुख्यमंत्री के ओएसडी ठाकुर अरमेंद्र सिंह आदि भी पहुंचे थे लेकिन सपना के डांस से पहले ही वह जा चुके थे। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबराय, हरियाणवी सिंगर विकास कुमार, रणबीर बड़वासनी, आजाद सिंह खांडा खेड़ी व हास्य कलाकार महेंद्र सिंह झंडू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

बुधवार को गौ सेवा सुरक्षा संघ के तत्वावधान में हरियाणवी सिंगर विकास कुमार की ओर से खुशियों के रंग, गौमाता के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरकार कीओर से गाय की रक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेता और हरियाणवी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। मुख्य आकर्षण हरियाणी डांसर सपना चौधरी का डांस रहा। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी ठुमके लगाने लगे। वन्स मोर कहते हुए वे आग बढ़ने लगे और बेरिकेड्स तोड़ दिए। तब पुलिस ने लोगों को शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और स्थिति संभाल ली।
विज्ञापन


गाय की रक्षा के लिए बने हैं ठोस कानून : पंवार
परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां गाय की रक्षा के लिए कठोर कानून बनाए गए हैं। गाय की हत्या करने वालों को दस साल तक की सजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त करने का प्रावधान किया गया है। गायों के आसरे के लिए गोशालाओं में गो अभयारण्य बनाए जा रहे हैं।

पंवार ने गौ सेवा संघ को अपने ऐच्छिक कोटे से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ओएसडी अरमेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने गोरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किए हैं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में गौ तस्करी पर लगाम लगी है। मुंबई से पहुंचे अभिनेता अक्षय ओबराय ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति सभी को भाती है। हर अभिनेता हरियाणवी गानों पर थिरकना चाहता है। हास्य कलाकार महेंद्र सिंह झंडू ने अपने चुटकुलों से मौजूद लोगों को गदगद कर दिया। इस मौके पर सिंगर विकास कुमार ने लोगों से गाय की सेवा करने व उनकी रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर जोगिंद्र शर्मा, मेयर सुरेश वर्मा, आचार्य आजाद सिंह आर्य, आचार्य योगेंद्र, हरिओम तायल, वीरेश शाडिल्य, सुरेंद्र काला व खुशदिल कादियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें