फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूं, पुलिस के पास बचाने को है दस मिनट’

Sun, 17 Jul 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : getty
विज्ञापन
‘मैं जिंदगी से तंग आ चुका हूं। यदि पुलिस मुझे बचाना चाहती है तो उसके पास केवल दस मिनट है’। यह फोन पुलिस को करने के बाद शहर के तहसील कैंप स्थित भगत नगर में एक व्यक्ति फंदे पर झूल गया। पुलिस के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है मरने वाला अपनी लड़की की शादी रुकने के बाद से परेशान चल रहा था। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


भगत नगर निवासी दीप ने शनिवार शाम को पुलिस के पास फोन किया। फोन रखने के बाद उसने मकान में ही फंदा लगाकर जान दे दी। इधर फोन रखते ही पुलिस दीप के घर की तरफ दौड़ पड़ी। अचानक पुलिस को देख आसपास के लोग दंग रह गए। पुलिस और अन्य लोग अंदर पहुंचे, तो दीप फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि दीप कई दिन से परिवार के सदस्यों से भी दूर-दूर रहता था।

वर्जन
थाना पुलिस को एक व्यक्ति के फांसी पर लटकने की सूचना आई थी। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को वहां एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला। शव को शवगृह में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें