फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की जांच करने पहुंचे हवलदार के साथ मारपीट, फाड़ दी वर्दी

Sun, 01 Nov 2015 11:47 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पति-पत्नी के विवाद में जांच करने पहुंचे एक हवलदार की आरोपी ने जमकर धुनाई कर दी और उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने हवलदार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के तहसील कैंप क्षेत्र के सुभाष नगर में पत्नी के साथ मारपीट कर रहे पति ने मामले की जांच के लिए पहुंचे हवलदार के साथ आरोपी ने मारपीट कर दी। बताते हैं कि जीवन वर्मा निवासी सुभाष नगर अपनी पत्नी अनीता के साथ मारपीट कर रहा था। इस पर अनीता ने पुलिस को फोन करके सूचना दे दी। अनीता की सूचना पर थाना शहर पुलिस ने जांच के लिए हवलदार बालेश को मौके पर भेजा। बताते हैं कि जांच करने पहुंचे हवलदार बालेश के साथ जीवन ने मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ डाली। बाद में हवलदार बालेश की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जीवन दास को हिरासत में ले लिया। वहीं पुलिस ने जीवन दास के  खिलाफ उसकी पत्नी अनीता ने मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी और जीवन पर हवलदार बालेश की शिकायत पर मारपीट, सरकारी कामकाज में बाधा डालने व वर्दी फाड़ने के आरोप में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें