फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर डाले मैसेज और पिक्चर, केस

Sun, 13 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नूरवाला की एक युवती की फेसबुक पर अंबाला के एक युवक ने मैसेज और पर्सनल पिक्चर डालने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


युवती ने उक्त युवक पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने सोशल मीडिया पर मैसेज, पिक्चर भेजने और जान से मारने की धमकी के मामले को गंभीरता से लिया।

नूरवाला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। उसने गुरप्रीत सिंह निवासी बलदेव नगर अंबाला पर फेसबुक पर मैसेज और पर्सनल पिक्चर डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसका फेसबुक पर अकाउंट है। उक्त व्यक्ति उसके अकाउंट पर मैसेज और पर्सनल पिक्चर डाल रहा है। उसने उसको कई बार समझाया भी। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने एक दिन से जान से मारने की धमकी भी दे दी। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को एक युवती की फेसबुक पर मैसेज और पर्सनल पिक्चर डालने की शिकायत मिली है।

थाना शहर पुलिस ने युवती की शिकायत पर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट व  जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें