फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में किशोरी की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:44 PM IST
निघासन/सिंगाही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही से विश्वहरि का सत्संग सुनकर घर लौट रही महिलाओं के समूह को टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे एक किशोरी संग दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। टेंपो  को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

रविवार को सिंगाही में विश्वहरि का सत्संग चल रहा था। सिंगहा निवासी नेमचंद की पत्नी चंद्रवती और उनकी 16 वर्षीय पुत्री निर्मला गांव के कई लोगों के साथ विश्वहरि का सत्संग सुनने के लिए गईं थी। सत्संग  सुनने के बाद वह महिलाओं के समूह के साथ पैदल घर लौट रहीं थी। सिंगाही थाने के पास ओवरलोड सवारियों को भरकर तेज गति से आ रहे एक टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से निर्मला और सिंगाही निवासी 40 वर्षीय पत्ता पत्नी रामगोपाल घायल हो गई। घायल अवस्था में दोनों को किसी तरह से निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां आने से पहले निर्मला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में लिया है। टेंपो चालक मौके की नजाकत को देखते हुए वहां से फरार हो गया। मृतका निर्मला के भाई उमाशंकर का आरोप है कि टेंपो चालक पीछे से आ रहे दूसरे डग्गामार वाहन से आगे निकलने की होड़ में था। इसके चलते यह हादसा हुआ। एसओ जेपी यादव ने बताया कि चालक का पता चल गया है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें