तीन दिन बैंक का चक्कर काटने के बाद नहीं बदली किसान की नोट, लगाई फांसी
- फोटो : social media
हनुमान कॉलोनी में पति पर बाइक की मांग के चलते पत्नी की हत्या कर शव को पंखे से लटकाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हनुमान कॉलोनी निवासी उषा (22) का शव रविवार देर शाम को संदिग्ध पस्थितियों में पंखे से फंदे पर लटका मिला। उषा के पिता मानसिंह निवासी गांव लल सिंह नंगला, बदायूं ने बताया कि उसने अपनी बेटी उषा की शादी दो साल पहले चंदवा, कासगंज निवासी सतबीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही सतबीर उषा के साथ हनुमान कॉलोनी में किराए पर रहता था।
सतबीर अकसर उषा के साथ मारपीट करता था और बाइक मांगता। बाइक की मांग के कारण सतबीर ने उषा को कई बार घर से बाहर भी निकाला था। लेकिन, पंचायत में माफी मांगने के बाद उन्होंने उषा को सतबीर के घर भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि सतबीर ने रविवार को उषा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे पर फंदे से लटका दिया।
आरोपी पति सतबीर ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने कभी पत्नी उषा को प्रताड़ित नहीं किया। उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का उसे भी पता नहीं है। सूचना मिलने पर किला चौकी पुलिस पहुंच गई।
मृतका के पिता ने पति पर बाइक की मांग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
राममेहर सिंह, प्रभारी किला चौकी पुलिस