आयकर विभाग के सर्वे में बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों से कुल एक करोड़ रुपये और मलिक पेट्रोल पंप एवं डर्बी डेयरी से 80 लाख रुपये सरेंडर हुए हैं। आयकर विभाग ने 1.80 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा करा दिए हैं।
योजना के तहत इस पैसे को चार साल तक फ्रीज किया जाएगा और इसको गरीबों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा। आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त मोनिका सिंह की अगुवाई में पांच टीमों ने मलिक पेट्रोल पंप सनौली रोड, मलिक ऑटो बबैल रोड
मलिक होंडा जीटी रोड, बीकानेर स्वीट्स के मॉडल टाउन व सुखदेव नगर चौक और जाटल रोड पर स्थित डर्बी डेयरी पर मंगलवार दोपहर बाद से सर्वे शुरू किया जो बुधवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे पूरा हुआ।
आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों से एक करोड़, मलिक पेट्रोल पंप के तीनों प्रतिष्ठानों से 60 लाख और डर्बी डेयरी जाटल रोड से 20 लाख रुपये सरेंडर किए गए हैं।
पानीपत के पांच प्रतिष्ठानों पर सर्वे पूरा कर लिया गया है। बीकानेर स्वीट्स से एक करोड़, मलिक पेट्रोल पंप की तीनों इकाइयों से 60 लाख व डर्बी डेयरी से 20 लाख रुपये सरेंडर किए गए हैं। इस पैसे को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा करा दिया है।
मोनिका सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त पानीपत।