फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्ट हाउस में भयंकर आग, दस दमकालों ने 12 घंटे में पाया काबू

Wed, 01 Mar 2017 12:21 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कॉलोनी स्थित एक एक्सपोर्ट में मंगलवार को भयंकर आग लग गई। दमकल विभाग की करीब 10 दमकलों के करीब चार दर्जन चक्कर लगाने के बाद भी आग पर 12 घंटे बाद काबू पाया जा सका। इससे सहमे आसपास के लोग अपने घरों से बाहर खड़े रहे। भीषण आग से एक्सपोर्ट हाउस क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


आग इतनी तेज थी कि उसकी चपेट में आकर आसपास के तीन मकानों में भी दरार आ गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को दीवार तक तोड़नी पड़ी। इसके बाद भी करीब 45 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग से एक्सपोर्ट हाउस में बड़ा नुकसान होने का दावा किया जा रहा है। श्रमिकों ने आग लगते ही भागकर अपनी जान बचाई। 


वार्ड संख्या-22 की बतरा कॉलोनी स्थित एक हेरिटेज एक्सपोर्ट हाउस में सोमवार मध्यरात्रि के बाद करीब दो बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विराल रूप धारण कर लिया। इसकी सूचना मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मालिक सत्यनारायण बंसल को दी। मालिक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के तक आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। आग की चपेट में आकर एक्सपोर्ट हाउस का धागा, दरी व मेट सहित कीमती सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग तेज होने से श्रमिकों और लोगों ने चीखपुकार मच गई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने एक्सपोर्ट हाउस से निकल रहीं आग की लपटों को देखा तो उनके होश उड़ गए।

आसपास के घरों में रहने वाले लोगों में भी भगदड़ मच गई। कुछ श्रमिकों ने डर के मारे अपना सामान पूर्व एमसी के घर की छत पर रखना शुरू कर दिया। भीषण आग की वजह से एक्सपोर्ट हाउस के साथ लगते सोमदत्त, जहुर हुसैन और गोती के घर भी लपटों की तपिश से तप उठे और उनमें दरार पड़ने लगी।

एक्सपोर्ट हाउस की बिल्डिंग भी आग से क्षतिग्रस्त होने लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाड़ियां मंगलवार तड़के मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। इसके बाद भी आग बेकाबू होती चली गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने एक्सपोर्ट हाउस के पिछले हिस्से को तोड़ डाला और वहां से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे।

अगले और पिछले हिस्से लगातार पानी डालने के बाद भी आग भड़कती चली गई। 
दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दमकल विभाग और हुडा की करीब दस दमकलों ने आग पर काबू पाने के दौरान 45 चक्कर लगाए। इसके बाद भी मंगलवार दोपहर एक बजे के आसपास ही आग पर काबू पाया जा सका। एक्सपोर्ट हाउस संचालक ने बताया कि आग शायद
शॉर्ट सर्किट से लगी है। 

पिछली साल भी होली से पहले लगी थी आग
एक्सपोर्ट हाउस में लगी भीषण आग को शुरू में आसपास के लोगों ने अपने घरों से पाइप लगाकर बुझाने का भी प्रयास किया। लेकिन, आग वह बढ़ती चली गई। फायर ब्रिगेड की दमकलें भी मुश्किल से आग पर काबू पा सकीं। एक्सपोर्ट हाउस में आग बुझाने के लिए सात घरों से पाइप लगाए गए।

कई घरों ने बिजली गुल होने पर जरनेटर आदि का प्रबंध कर पानी की व्यवस्था की। एक्सपोर्ट हाउस में एक वर्ष पहले भी आग लग चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उस समय भी होली से पहले एक्सपोर्ट हाउस में आग लगी थी। इस बार भी होली से पूर्व ही आग लगी है। उस समय तो आग पर काबू पा लिया गया था।

इस बार की आग बहुत तेज थी। इससे एक्सपोर्ट हाउस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दीवारों में भी दरार आ गईं।

जच्चा बच्चा को किया शिफ्ट
एक्सपोर्ट हाउस में लगी आग से पास स्थित कई घरों में दरार आ गईं। आग की वजह से पास रहने वालीं गोती देवी ने तो जच्चा-बच्चा को अंदर कमरे से बाहर गली के साथ लगते दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि आग से उनके मकान के साथ लगती एक्सपोर्ट हाउस की पूरी दीवार में दरार आ गई है। उसके गिरने की भी आशंका है। पास रहने वाली चमेली ने भी बताया कि उनके मकान में आग से दरार गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें