फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत पुलिस ने इनामी बदमाश को दबोचा

Wed, 08 Feb 2017 12:03 AM IST
panipat beuro
विज्ञापन
cd - फोटो : amar ujala,panipat
विज्ञापन
एसपी की स्पेशल टीम ने हत्या की चार वारदात और अपहरण के एक मामले के पचास हजारी इनामी बदमाश को धर दबोचा है। आरोपी को चुलकाना रोड स्थित गांधी कॉलेज के नजदीक से काबू किया। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। आरोपी पर सोनीपत पुलिस द्वारा पचास हजार का इनाम था और वह संदीप उर्फ काना बड़वासनी की हत्या के प्रयास में था। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एसआईटी इंचार्ज एसआई राज सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि विभिन्न  हत्याओं, अपहरण व डकैती के मामलों में आरोपी बदमाश जीए कॉलेज के पास घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। टीम के साथ एसआई सुल्तान सिंह, एएसआई राजकुमार, महावीर सिंह, हैड कांस्टेबल सतीश, कांस्टेबल सुनील, कीर्ति, आजाद, बिजेंद्र के साथ घेराबंदी करते हुए पचास हजार इनामी बदमाश दीपक उर्फ भांजा निवासी गुहना, सोनीपत को काबू किया। पुलिस टीम ने उससे एक पिस्टल, पांच कारतूस, एक देसी कट्टा, एक कारतूस बरामद किया। उन्होंने बताया कि दीपक पर जहां चार हत्या, लूटपाट व धोखाधड़ी सहित आधा दर्जन से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज है, वहीं सोनीपत पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ है। उसको अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आपराधिक वारदातों में उसके साथ रहे साथियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली, गुड़गांव व यूपी आदि में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।  
दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था
एसआईटी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मार्च 2016 में गन्नौर में पुलिस कस्टडी में मारे गए अपने दोस्त विकास उर्फ दूधिया वासी सिवाह की हत्या का बदला लेने के लिए संदीप उर्फ काना बड़वासनी की हत्या करने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें