थाना शहर के अंतर्गत गांव चंदौली के पास गंदे नाले में एक युवक का गली सड़ी हालत में शव मिला है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकवाया।
पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को सिविल अस्पताल में रखवाया। शव की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है।
शनिवार को गांव चंदौली के पास गंदे नाले में एक 20 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका है।
बताया जा रहा है कि गांव चंदौली निवासी एक किसान खेत में काम कर रहा था। किसान को नाले में हाथ पैर दिखाई दिए। किसान ने तुरंत इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों ने एकत्रित होकर पुलिस को शव की सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना शहर पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। अब तक युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।