फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर फायरिंग कर किया हत्या का प्रयास

Tue, 15 Nov 2016 12:40 AM IST
amar ujala beuro yamunanagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बिकानेर मिष्ठान भंडार साढौरा के नजदीक कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायर कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। जिसको गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


साढौरा के नारायण दास मोहल्ला निवासी विशाल शर्मा ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके लड़के श्याम उर्फ सागर की कुछ दिन पहले गांव कुराली निवासी टींकू धीमान के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। रविवार देर शाम उसके लड़का श्याम बाजार में किसी काम से गया था। इस दौरान बिकानेर मिष्ठान भंडार के नजदीक टींकू ने उसे रोक लिया और उसके लड़के के साथ पुरानी रंजिश को लेकर बहस करने लगा।

बहस बढ़ने पर आरोपी टींकू ने अपने साथी गांव सेहला निवासी मिल्की, सरावा निवासी साहिल, काका व लियाकत अली के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उस पर देसी पिस्टल से फायर किया। गोली लगने से श्याम उर्फ सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने अपने लड़के को अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा थाना प्रभारी सचिन का कहना है कि रंजिशन आरोपियों ने युवक पर फायरिंग की। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें