फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: अस्पताल के शौचालय में नवजात को छोड़ने वाली निकली 10वीं की छात्रा, 12वीं के छात्र से था प्रेम-प्रसंग

Tue, 03 Oct 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

पुलिस ने छात्रा, उसकी मां, उनके साथ आने वाले कंपनी कर्मचारी और आरोपी छात्र पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी छात्र पर 376 व पॉक्सो चार एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन बच्चा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में सिविल अस्पताल में 29 सितंबर सुबह सवा छह बजे शौचालय में बच्चे को जन्म देकर छोड़ने वाली मां 10वीं की छात्रा निकली। बच्चे का पिता 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों सेक्टर 29 थानाक्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में दोनों ने छात्र के घर पर शारीरिक संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


गर्भवती होने पर छात्रा ने इस बारे में अपनी मां व अपने प्रेमी को बताया था, लेकिन दोनों ने लोक लाज के भय से बात को दबाए रखा। ये चुपचाप बच्चे को अस्पताल में छोड़कर इस मामले को दबाना चाहते थे। सिटी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में छात्रा, उसकी मां, इनके साथ अस्पताल में आया कंपनी कर्मचारी व छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोपी छात्र शामिल है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वह 17 साल की है। अब वह कक्षा 10 की छात्रा है। एक साल पहले उसकी दोस्ती स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र से हुई थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। फरवरी में वह
विज्ञापन

प्रेमी छात्र के बुलाने पर उसके घर गई थी। वहां उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे।

इसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसने इस बारे में प्रेमी छात्र व अपनी मां को भी बताया था। 29 सितंबर को उसकी तबीयत बहुत खराब हो गई। उसकी मां उसे गोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गई। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल भेज दिया। नागरिक अस्पताल पहुंचते ही उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया।

वह प्रथम तल पर शौचालय में गई और वहां उसने बच्चे को जन्म दिया। लोकलाज के चलते उसने बच्चे को यहीं छोड़ दिया और घर चली गई। मौके पर उसकी मां के साथ कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी भी था। वो उनके साथ अस्पताल गया था।

आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा : प्रभारी
चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। आरोपी छात्र पर 376 व पॉक्सो-4 के तहत केस दर्ज किया गया है। छात्रा की मां, छात्रा, कंपनी के कर्मचारी व आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। - जाकिर हुसैन, प्रभारी सिटी थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें