फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10,12,500 लाख पुरानी करेंसी के साथ तीन पकड़े

Sun, 18 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
राजकोट कैश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा पर बसों में दिल्ली से पुरानी करेंसी के नोट ले जाते गत्ते के एक व्यापारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर 10,12,500 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा पकड़ी गई राशि में नई करेंसी में दो हजार के केवल 50 हजार रुपये ही थे।
विज्ञापन


बाकी रकम पुरानी करेंसी की है। पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर बरामद रकम को ब्लैकमनी मानकर जब्त कर लिया है। वहीं व्यापारी ने पकड़े गए ढाई लाख को बिजनेस का पैसा बताया है। महिला थाना प्रभारी मीना सूचना मिलने पर जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा पर दिल्ली से आने वाली बसों की चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने बस में बैठे एक यात्री के बैग से ढाई लाख रुपये बरामद किए। यात्री ने अपना नाम उमेश अरोड़ा निवासी आठ मरला, पटेल नगर हिसार बताया। पुलिस ने राशि के बारे में कोई स्पष्ट जवाब न देने पर हिरासत में ले लिया और उससे बरामद ढाई लाख की करेंसी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


उमेश अरोड़ा ने बताया कि वह हिसार से दिल्ली गया था और दिल्ली से व्यापार के पैसे लेकर तरावड़ी जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने दूसरी बस की चेकिंग के दौरान बस से हरभजन निवासी रामराज मेरठ यूपी को 4.90 लाख के साथ काबू किया।

हरभजन ने बताया कि वह हाल में अलीपुर दिल्ली में रहता है और पैसे लेकर दिल्ली से लाडवा जा रहा था। पुलिस ने उसको भी हिरासत में लेकर रकम को जब्त कर लिया। पुलिस ने तीसरी बस से रामकृपाल निवासी सुलतानपुर यूपी से 2,72,500 रुपये बरामद किए।

वह भी दिल्ली से रकम लेकर चंडीगढ़ जा रहा था। पुलिस ने पैसे बरामद कर आयकर विभाग अधिकारियों को सूचित किया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी विद्यावती ने सेक्टर-छह चौकी में मीडिया को बताया कि उमेश निवासी हिसार से बरामद ढाई लाख की राशि में एक हजार के डेढ़ सौ व पांच सौ के दो सौ नोट हैं।

हरभजन से बरामद 4.90 लाख में सौ के 19 सौ, पांच सौ के 408, दो हजार के 25 व एक हजार के 46 नोट और रामकृपाल से बरामद 2.72,500 में एक हजार का एक व पांच सौ के 543 नोट बरामद किए। पुलिस की जांच पड़ताल में तीनों से कोई भी पैसों के बारे में तथ्य नहीं दिखा सका।

ऐसे में राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। आयकर विभाग इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगा।

महिला थाना पुलिस ने जीटी रोड टोल प्लाजा पर अलग-अलग बसों से तीन लोगों से 10,12,500 रुपये पुरानी व नई करेंसी के बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है और पैसों को जब्त कर आयकर विभाग अधिकारियों को सूचित कर दिया है। इस मामले में आगामी कार्रवाई आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन

विद्यावती, डीएसपी, पानीपत।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें