फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो एंट्री में 200 रुपये लेने वाला होमगार्ड गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना शहर पुलिस ने एक ट्रक चालक से नो एंट्री में 200 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में फंसे होमगार्ड पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार को होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अमर उजाला माई सिटी ने वायरल वीडियो के आधार पर समाचार प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को होमगार्ड जवान नवीन कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार की धाराओं में दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी होमगार्ड जवान को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वीरवार को होमगार्ड के एक जवान ने एक ट्रक चालक से नो इंट्री के नाम पर दो रुपये की रिश्वत लेकर अपनी टोपी में रख ली थी। इसी समय एक व्यक्ति ने उसकी वीडियो बना ली। यह वीडियो सोशल वायरल हो गई। अमर उजाला माई सिटी ने वायरल वीडियो के आधार पर समाचार को प्रकाशित किया था। पुलिस अधिकारियों ने इसके बाद शुक्रवार को होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई की।
होमगार्ड के जवान नवीन कुमार की 200 रुपये रिश्वत लेने की वीडियो मिली है। इसके आधार पर होमगार्ड जवान के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्माराम, डीएसपी, पानीपत सिटी एवं ट्रैफिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें