पानीपत। समालखा सीएचसी में तैनात डॉक्टर के साथ एक महिला व उसके बेटे ने मारपीट कर दी। महिला व उसका बेटा डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही व बदसलूकी का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने मामले में डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
समालखा सीएचसी में तैनात डॉ. बलराम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह दिवाली के दिन सीएचसी में डयूटी पर तैनात था। इसी दौरान गांव करहंस निवासी सुमित्रा व उसका बेटा इलाज के लिए आए। उसने दोनों को दवाई देकर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन दोनों उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उसने दोनों को बदतमीजी करने से रोका तो दो मां-बेटा ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।