पानीपत। सीआईए-टू ने गश्त के दौरान लूट की योजना बनाते हुए अंतरजिला गैंग के तीन बदमाशों को धर दबोचा है। तीनों से चोरी की 17 वारदातों का खुलासा हुआ है। सीआईए-टू ने तीनों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक राड एक डंडा बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-वन ने शहर में चोरी की वारदातों से दहशत मचाने वाले रवि निवासी गांव सरसाढ़, सोनीपत, अंकित निवासी गांव पुधापुर, बागपत व प्रदीप निवासी गांव हाट, जींद को चौटाला रोड से लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक रॉड एक डंडा बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर लिया है। तीनों से पूछताछ में चोरी की 17 वारदातों को खुलासा हुआ है। तीनों ने जिले के चांदनी बाग पुलिस थाना, सदर पुलिस थाना, थाना शहर व थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रखा है। पुलिस तीनों से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ कर रही है।
सीआईए-टू प्रभारी मनोज वर्मा ने बताया कि एसआई बिजेंद्र त्यागी अपनी टीम के साथ गांव सिवाह के पास चौटाला रोड पर गश्त कर रहे थे। चौटाना रोड पर तीन युवक संदिग्ध परिस्थितियों में रोड पर घूम रहे थे। पुलिस ने तीनों को रूकने का इशारा किया, तीनों पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। सीआईए-टू की टीम ने तीनों को हिरासत में लेकर तलाशी की तो उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक रॉड व एक डंडा बरामद हुआ है। सीआईए-टू ने आरोपियों की निशानदेही पर दो मोटरसाइकिल व तीन लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।