फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में JJP के प्रदेश सचिव के घर लूट, सचिव की पत्नी के सिर में बोतल मार किया घायल

Wed, 26 Jul 2023 01:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

घर पर बिजली का काम करने वाले मैकेनिक पर वारदात करने का आरोप है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
कार्रवाई करती सेक्टर 13/17 थाना पुलिस और डीएसपी सुरेश कुमार, लूट की जानकारी देते रेखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण के सेक्टर 18 स्थित मकान पर मंगलवार देर रात को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने उनकी पत्नी के सिर में बोतल मार कर घर से करीब 25.50 लाख रुपये लूट लिए। उस समय जजपा नेता की पत्नी घर पर अकेली थी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई की।

विज्ञापन


पुलिस देर रात तक मुकदमा दर्ज करने में लगी हुई है। जजपा के प्रदेश सचिव बलजीत टूर्ण ने बताया कि मंगलवार को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी रेखा घर पर अकेली थी। आरोप लगाया कि देर रात करीब 9:30 बजे तहसील कैंप निवासी टिंकू घर पर आया।

उसने मकान का गेट खुलवाया। टिंकू बिजली मैकेनिक है और उनके घर की बिजली खराब होने पर वह आता था। उसकी पत्नी ने विश्वास कर मकान का दरवाजा खोल दिया। टिंकू ने आते ही उसकी पत्नी के सिर में बोतल मारी व घर में रखे 25.50 लाख रुपये लूट कर भाग गया।
विज्ञापन


रेखा ने शोर मचाया तब तक आरोपी फरार हो चुका था। उसने फोन पर इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीसी को भी किया फोन 
बताया जा रहा है कि बलजीत ने वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने देर रात को डीसी को फोन किया। इसके बाद डीएसपी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान से सीसीटीवी के फुटेज व अन्य सबूत जुटाए।

उपमुख्यमंत्री के हैं नजदीकी बलजीत 
उनका बिल्डिंग मटेरियल और प्रॉपर्टी का काम है। लंबे समय से चौटाला परिवार से जुड़े हुए हैं। इनेलो के जजपा अलग होने के बाद वे जजपा में शामिल हो गए थे। उनके पास अब प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी है। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पानीपत में आते हैं तो बलजीत के पास जरूर जाते हैं। हाई प्रोफाइल लूट के बाद पुलिस को भी पसीना आया हुआ है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बदमाशों ने महिला के सिर पर बोतल से वार किया, जिससे वह जख्मी होकर गिर गई थी। बदमाश एक से अधिक बताए जा रहे हैं। वह हर एंगल पर जांच कर रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाश परिचित भी हो सकते हैं। - सुरेश कुमार, डीएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें