फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: किराना दुकानदार व नौकर पर देसी कट्टा ताना, नकाबपोश बदमाशों ने लूटी नकदी, सिगरेट खरीदने के बहाने आए थे

Sat, 20 May 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत की पाह़ुजा किराना स्टोर पर तीन युवक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए और उसकी दुकान के सामने आकर रुके। युवक ने 100 रुपये देकर पांच सिगरेट मांगने लगा। तभी दूसरे युवक ने धमकी देकर कहा गल्ले में जो कुछ है, निकालकर दे दो। 
विज्ञापन
पानीपत क्राइम - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के बाबरपुर मंडी में किराना दुकानदार और नौकर पर देसी कट्टा तानकर नकाबपोश तीन बदमाश करीब दो हजार रुपये नकदी लूटकर ले गए। बदमाश दुकान में सिगरेट खरीदने के बहाने घुसे थे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो। दुकानदार ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, बदमाशों की धरपकड़ शुरू की
बाबरपुर मंडी लाजपत राय ने बताया कि उसकी पाह़ुजा करियाणा स्टोर के नाम से बाबपुर गांव में यूको बैंक के पास दुकान है। शुक्रवार देर शाम उसकी दुकान पर वह और उसका नौकर सोनू बैठा हुआ था। इसी बीच दुकान पर तीन युवक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आए और उसकी दुकान के सामने आकर रुके। उनमें से एक युवक उतरकर दुकान पर आया और उसे 100 रुपये देकर पांच सिगरेट मांगने लगा। इसी बीच बाकि के दो युवक भी दुकान में घुस आए, जिन्होंने मुह पर काला कपड़ा बांधा हुआ था। दो में से एक लड़के ने देसी कट्टा दिखाया और धमकी दी कि गल्ले में जो कुछ है, निकालकर दे दो। उसने डर में गल्ले में रखे रुपये बिना गिने ही बदमाशों को दे दिए।

गल्ले में 500 रुपये का नोट दिखा, बोलेः इसे भी दो
तीसरे बदमाश ने उसके नौकर के ऊपर भी कट्टा तान दिया। एक बदमाश को गल्ले में 500 रुपये का एक और नोट दिखा,बदमाश ने उसे उसे भी निकालकर देने को कहा, उसने मना किया तो बदमाश ने गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद बदमाश पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दुकानदार लाजपत राय के अनुसार बदमाश उससे करीब दो हजार रुपये लूटकर ले गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें